ad

अनुशासन और सेवा संकल्प के साथ ग्राम दमदम में एनएसएस शिविर का गरिमामय समापन


 

अनुशासन और सेवा संकल्प के साथ ग्राम दमदम में एनएसएस शिविर का गरिमामय समापन

​ इटारसी ।  शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम दमदम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस सार्थक शिविर ने न केवल स्वयंसेविकाओं को ग्रामीण परिवेश से जोड़ा, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता की एक नई मशाल भी जलाई। ​समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री अमर सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी श्री विपिन पाल, ग्राम सचिव श्री तुकाराम जी चौरे एवं श्री मुकेश पटेल , आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ ममता जॉर्ज एवं डॉ लीना बत्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने की। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और प्रबंधन में प्राध्यापक डॉ. संजय आर्य एवं डॉ. शिरीष परसाई का विशेष मार्गदर्शन एवं सराहनीय योगदान रहा। ​समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र 'स्वयं से पहले आप' है। यह शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास की एक पाठशाला रहा है, जहाँ उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा है। ​थाना प्रभारी श्री विपिन पाल एवं सरपंच श्री अमर सिंह सोलंकी ने भी स्वयंसेविकाओं द्वारा गाँव में स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जगाई गई चेतना की मुक्त कंठ से सराहना की। ​शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी कु. नीतू अहिरवार ने कहा कि

​"इन सात दिनों में स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान, बौद्धिक चर्चा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी सेवा भावना का परिचय दिया है। हमारा उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार का विकास करना है। ​समापन के अवसर पर छात्राओं ने लोक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक दिखाई। पूरे शिविर के दौरान साइबर सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य (मासिक धर्म स्वच्छता), ग्राम स्वच्छता अभियान और मतदाता जागरूकता जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का संपादन किया गया।

​ अंत में, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया गया और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post