राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने स्वप्नेश्वर हनुमान धाम सीसी मार्ग निर्माण के लिये ने दिए चार लाख रुपये
इटारसी । राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अपनी विकास निधि से वार्ड-19 विश्वकर्मा नगर, इटारसी में स्वप्नेश्वर हनुमान धाम से एक्सीलेंट मैरिज गार्डन की ओर सीसी मार्ग निर्माण के लिये 4,00,000 रुपये की राशि की स्वीकृति दी है।उक्त जानकारी देते हुये जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक्सिलें मैरिज गार्डन से लेकर स्वप्नेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण के लिये राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृति दी है।जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
Tags:
समाचार
.jpg)
