मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ,अध्यक्ष सुशील शर्मा बने
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की सत्र 2026/ 27 की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन गोठी धर्मशाला में संपन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी मुरली मनोहर दीक्षित के मार्गदर्शन में सर्वसहमति से वर्ष 2026/ 27 मंच की कार्यकारिणी का गठन हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुशील शर्मा
उपाध्यक्ष सुश्री सीपी ठाकुर
सचिव सुरेश कुमार रघुवंशी
सहसचिव अरूण मेहतो कोषाध्यक्ष एन पी चिमानिया
एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के एस उप्पल, डॉ केसी साहू, डॉ विनोद कुमार सीरिया, सुधीर गोठी, अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे,एन आर अग्रवाल,उषा चिमानिया,टी आर चौलकर, सुरेंद्र सिंह तोमर निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को निवृतमान हो रहे कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया ने बधाई देकर, उज्जवल भविष्य की कामना की।
सर्व सहमति से नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मंच सदस्यों के प्रति आभार जताया। यह जानकारी मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने दी।
.jpg)
.jpg)