ad

सदभावना मंच द्वारा महावीर जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी



सदभावना मंच द्वारा महावीर जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

 खंडवा। भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और करुणा के सिद्धांत मानवता के लिए शाश्वत मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन हमें आत्मसंयम, शुद्ध आचरण और सभी जीवों के प्रति दया का संदेश देता है। उक्त विचार भगवान महावीर जयंती पर मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय  में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों एवं बुध्दिजीवियों व्दारा अपने विचार व्यक्त कर उनके जीवन और सिद्धांतों पर चर्चा की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, केबी मंसारे, गणेश भावसार, अनुप शर्मा, सुनिल जैन, बीडी श्राफ, सुनील सोमानी, अर्जुन बुंदेला, निर्मल मंगवानी, डॉ एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, सुरेश मालवीय, अशोक पारवानी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे ।

 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post