लोकगायिका अभिलाषा वर्मा " युवनाद " से हुई सम्मानित
ललितपुर। बुंदेलखंड की मशहूर लोकगायिका अभिलाषा वर्मा को " युवनाद " सम्मान से सम्मानित किया गया। ओरछा में हुए भव्य आयोजन में उन्हें रावतपुरा सरकार श्री रवि शंकर महाराज के कर कमलों से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रतिभा सम्मान, व्यक्तित्व सम्मान एवं सेवा सम्मान के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बुंदेलखंड की लोक गायिका अभिलाषा वर्मा को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम युवनाद धन्य धन्य बुंदेलधरा के अंतर्गत सम्मानित किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)
