ad

शांति धाम शमशान घाट का अवलोकन करने पहुंचे शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती


शांति धाम शमशान घाट का अवलोकन करने पहुंचे शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती

इटारसी।  श्री राम जन्म महोत्सव समिति के नवदिवसीय प्रवचन में आमंत्रित प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी ओंकारानंद सरस्वती मंगलवार को गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम शमशान घाट पहुंचे। यह शमशान घाट रोटरी क्लब नगर पालिका एवं जन सहयोग से संचालित है स्वामी शंकराचार्य जी ने  शांति धाम का अवलोकन किया। चिता भस्मेश्वर भगवान शंकर एवं मलका माई की पूजा अर्चना की। शांति धाम समिति के सदस्य कार्यकारी प्रमोद पगारे, प्रबंधक घनश्याम तिवारी, रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं शांति धाम समिति के सदस्य एडवोकेट रमेश के साहू, श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ,संयुक्त सचिव शैलेंद्र दुबे ,डीपी शुक्ला,देवनारायण पांडेय, रुद्र चौहान एवं शांति धाम के कर्मचारी सीताबाई, सिया बाई, धनराज दोहरे, प्रभाकर दोहरे, अरुण हनोतिया, प्रीतम महाराज, अंकित मालवीय ने महाराज का स्वागत किया। शंकराचार्य जी श्मशान घाट की व्यवस्था को देखकर बहुत आनंदित हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post