ad

दुष्ट रावण ने किया माता सीता का हरण, श्रीराम सुग्रीव मिलन से वानर सेना रवाना :श्रीराम जन्म महोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का छठवां दिवस


 

दुष्ट रावण ने किया माता सीता का हरण, श्रीराम सुग्रीव मिलन से वानर सेना रवाना 

श्रीराम जन्म महोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का छठवां दिवस

इटारसी। संपूर्ण नर्मदांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर परिसर तुलसी चौक में 63वे वर्ष में श्री रामजन्म महोत्सव अंतर्गत श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इस वर्ष श्रीमद प्रयागपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी महाराज बाल्मीकि एवं तुलसीदासकृत रामायण पर प्रवचन दे रहे हैं।

छठवें दिवस की कथा में व्यासपीठ पर विराजे महाराज श्री ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि वनवास में अपना समय व्यतीत करने निकले श्रीराम को निषादराज ने अपनी नाव में बैठाकर पार कराया। भगवान श्रीराम ने निषादराज को मित्र की उपाधि दी। पंचवटी में लंकापति दुष्ट रावण साधु की वेशभूषा में माता सीता का हरण कर ले गया, माता सीता को बचाने में जटायु घायल हो गए जिन्होंने श्रीराम की गोद में दम तोड़ा। महाराज श्री ने कहा कि रावण द्वारा सीताहरण करना उसके पतन की पहली सीढ़ी साबित हुआ। अब उसके पापी साम्राज्य को नष्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कथा में आगे महाराज श्री ने श्रीराम का माता सीता की खोज में हनुमान जी महाराज एवं महाराज सुग्रीव से मिलन की कथा का मार्मिक चित्रण सुनाया। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता से वानर सेना अब लंका पर चढ़ाई के लिए निकल चुकी है। 

आयोजन समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्य संरक्षक क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं संरक्षक प्रमोद पगारे पत्रकार के मार्गदर्शन में श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस शुक्रवार को व्यासपीठ पर विराजे महाराज श्री का स्वागत एवं पूजन समिति के अध्यक्ष नीरज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक, उपाध्यक्ष विष्णु शंकर पांडे, सचिव अभिषेक तिवारी, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र दुबे, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष अमित सेठ, देवेंद्र पटेल, एमएल गौर, दिनेश सैनी सहित मंदिर समिति एवं आयोजन समिति पदाधिकारियों ने महाराज श्री का व्यासपीठ पर पूजन एवं स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा इटारसी, सिख समाज इटारसी, चोरिया कुर्मी समाज संघ, भारतीय जनता पार्टी इटारसी मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराज श्री का व्यासपीठ पर पूजन एवं स्वागत किया।

प्रवचन में हारमोनियम पर दिलीप जी, तबले पर दीपक दुबे, बैंजो पर श्रीराम जी, सहित संकटा प्रसाद मिश्र, दुर्गादत्त तिवारी एवं राहुल जी ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post