ad

मां बूढ़ी दाई मंदिर में सुन्दरकांड, भव्य कवि सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ



मां बूढ़ी दाई मंदिर में सुन्दरकांड, भव्य कवि सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

रीवा। जिले के प्रसिद्ध गोविंदगढ़ स्थित मां बूढ़ी दाई मंदिर के प्रांगण में 21 मार्च 2026 को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड मानस पाठ से हुई।

इसके उपरांत आयोजित कवि सम्मेलन में उमरिया (मध्यप्रदेश) से नवीन कुमार भट्ट ‘नीर’, बांसी मैहर से टी.के. सिंह परिहार, रामनगर से साधना सिंह, रीवा से गीता शुक्ला ‘गीत’, अनुराधा पाण्डेय ‘अंजनी’, देवतालाब से सतेन्द्र ‘सजग’ तथा गोविंदगढ़ से डॉ. अतुल द्विवेदी ‘अंजाना’ सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात मां बूढ़ी दाई को प्रसाद एवं श्रृंगार अर्पित किया गया तथा कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अतुल द्विवेदी एवं आयोजक नवीन कुमार भट्ट ‘नीर’ रहे। साधना सिंह के भक्तिमय भजन ने विशेष रूप से श्रोताओं का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में पुजारी जी सहित नूपा द्विवेदी, नेहा द्विवेदी, अमित द्विवेदी एवं नितिन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post