सर्व ब्राह्मण समाज के यज्ञोपवीत कार्यक्रम में 20 बटुक शामिल हुए
इटारसी । परशुराम जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन द्वारकाधीश बड़े मंदिर के प्रांगण में किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यज्ञोपवीत संस्कार समिति के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया कि यज्ञाचार्य पंडित प्रभात शर्मा ने शास्त्र सम्मत विधि विधान से कार्यक्रम में उपस्थित 20 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया।
कार्यक्रम में आगरा, भोपाल, खंडवा,हरदा, टिमरनी,सिवनी मालवा,होशंगाबाद मिसरोद,रामपुर,जमानी, शाहगंज, सहित नगर के 20 बटुक , परिजनो के साथ उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं जितेंद्र ओझा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञोपवीत संस्कार समिति के सदस्यों राजकुमार दुबे ,रघुवंश पांडे, संतोष भारद्वाज, अखिलेश दुबे ,सौरभ शुक्ला, आशीष दुबे, सुनील दुबे , मनोज शर्मा, आलोक दीक्षित ,दिनेश उपाध्याय , आनंद दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में शामिल हुए बटुकों के परिजनों ने यज्ञोपवीत कार्यक्रम की सराहना की।
.jpg)
