ad

मंच की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया


 

मंच की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई ‌।

बैठक की अध्यक्षता सुश्री सीपी ठाकुर ने एवं संचालन सचिव सुरेश कुमार रघुवंशी ने किया।

बैठक में वर्ष 2026-2 027के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को मंच पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया ने पदभार की शपथ ग्रहण कराई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

नई कार्यकारिणी के सदस्य गणों ने भी 2025-2 6 की पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों को पुष्प हार से सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

बैठक में  उषा चिमानिया, सुरेन्द्र सिंह तोमर, रामकिशोर चौरे के जन्मदिन दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर उपहार सामग्री भेंट की गई।

मंच के वरिष्ठ सदस्य अशोक सक्सेना ने मंच के क्रिया कलापों को विस्तृत में समझाया।

दंत चिकित्सक डा. के. सी. साहू ने गीत के माध्यम से बचपन की यादों को ताजा किया । एन आर अग्रवाल एवं के के गुप्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

बैठक में कोषाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद चिमानिया,  उषा चिमानिया, आशा अग्रवाल, हेमंत भट्ट, नरेंद्र पढारिया, सुषमा परमहंस, जय प्रकाश अग्रवाल, शिव नारायण बुधौलिया,सूरत सिंह सोलंकी आदि सदस्यों की उपस्थित रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post