ad

भीषण गर्मी में जल संकट से परेशान वार्ड 22 में सांसद निधि से ट्यूबवेल उत्खनन कार्य प्रारंभ हुआ


भीषण गर्मी में जल संकट से परेशान वार्ड 22 में सांसद निधि से ट्यूबवेल उत्खनन कार्य प्रारंभ हुआ

इटारसी । नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के यशस्वी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल की मांग पर एक ट्यूबवेल उत्खनन हेतु राशि की घोषणा की थी आज स्वीकृति उपरांत सुनील तिवारी के घर के पास विधिवत पूजन कर ट्यूबवेल उत्खनन कार्य प्रारंभ हुआ ।

इस अवसर पर विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जेड आर आर यू सी सी सदस्य  योगेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल , जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य  प्रशांत अग्रवाल एवं अन्य वार्ड वासियों की उपस्थिति मैं ट्यूबवेल उत्खनन का कार्य शुभारंभ हुआ ।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष  देवेंद्र पटेल ने सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी , स्थानीय विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा  एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे  सहित सभी वरिष्ठ जनों का जल संकट एवं गर्मी से निजात दिलाने के लिए इस महत्वपूर्ण सौगात को प्रदान करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post