ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : डॉ. मेघा और डॉ. शुभांगी ने छात्राओं को किया जागरूक


 

शासकीय कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित : डॉ. मेघा और डॉ. शुभांगी ने छात्राओं को किया जागरूक

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में लायंस क्लब 'पंख' के तत्वावधान में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  ​मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा प्रजापति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कैंसर के विभिन्न प्रकारों, विशेषकर महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैंसर अब लाइलाज नहीं है, बशर्ते इसकी पहचान प्रथम चरण में हो जाए। शरीर में होने वाले छोटे-से बदलाव या गांठ को नजरअंदाज न करें। स्वस्थ खान-पान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर कराई गई चिकित्सीय जांच ही हमें इस बीमारी से सुरक्षित रख सकती है।​ डॉ. शुभांगी दुबे ने ब्रेस्ट कैंसर पर जानकारी देते हुए कहा कि,महिलाएँ संकोच त्यागकर नियमित 'स्व-परीक्षण' की आदत डालें। शुरुआती अवस्था में पहचान और सही समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है। ​महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि​ हमारी छात्राएं समाज की ध्वजवाहक हैं। यदि वे जागरूक होंगी, तो वे न केवल स्वयं को बल्कि अपने पूरे परिवार और आसपास के परिवेश को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत कर सकेंगी । आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने स्वास्थ्य और शिक्षा के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सुरक्षित बनाना भी है। छात्राओं को लक्षणों की पहचान कर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेने की आदत डालनी चाहिए। ​कार्यक्रम का  संचालन करते हुए डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि युवा शक्ति में वह सामर्थ्य है कि वे भ्रांतियों को दूर कर सकें। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर से जुड़े डर को खत्म करना और समय पर जांच के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, डॉ नेहा सिकरवार, तरुणा तिवारी, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप लवली शर्मा, रश्मि चौरे , लायंस क्लब पंख के विभिन्न पदाधिकारी रितु राजपूत, अनीता अग्रवाल, वनिता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, जया गांधी, संध्या माहेश्वरी अनीता कुंडू, राधा पटेल एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया गया और लायंस क्लब की जिला संयोजक रितु राजपूत के द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post