विश्व हिंदू परिषद ने बाबा साहब की जयंती सामाजिक समरसता के भाव से मनाई
सामाजिक संतुलन,आर्थिक सोच एवं संवैधानिक अधिकार से बाबा साहब अमर हुए
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने 14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ सामाजिक जनों के मध्य मालवीयगंज़ के शिव मंदिर में मनाई।
सर्वप्रथम पंडित राजेश तिवारी ने बाबा साहब के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी ने चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के प्रतीक थे उन्होंने संविधान लिखा था जिसका अनुसरण आज हम सभी लोग कर रहे हैं।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया ने बताया कि आज भारत रत्न बाबा साहब की 135वीं जन्म जयंती है। बाबा साहब ने भारत को सामाजिक संतुलन,आर्थिक सोच एवं संवैधानिक अधिकार दिए हैं जिससे वो अमर हो गए हैं।
नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी ने कहा कि बाबा साहब ने छुआछूत का भेदभाव मिटाकर सबके साथ सामंजस्य स्थापित किया।
मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने कहा कि उनके विचार और आदर्श हम सभी को समानता,न्याय और संविधान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका डॉली सांकरिया ने कहा कि उन्होंने जाति एवं भेदभाव को हटाकर सबको एक समान बनाने हेतु संविधान की रचना की। उनके ही कारण आज महिलाएं पर्दा प्रथा से मुक्त अग्रणी होकर कार्य कर रही हैं।
नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,बजरंग दल नगर सह संयोजक संदीप चौरे,सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी,मंजू बाथरी,गुल्लू भैया एवं पंडित राजेश तिवारी के साथ अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी ने बाबा साहब अमर रहें के जयघोष भी लगाए और कहा कि उनके विचारों को सभी आत्मसात करें तभी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
नर्मदापुरम
.jpg)
