ad

सदभावना मंच द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन


 

सदभावना मंच द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

खंडवा। सदभावना मंच में संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136 वीं जयंती मनाई गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रमोद जैन ने  विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर लोकप्रिय, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। आनंद तोमर ने कहा डा. अंबेडकर जी का आदर्श वाक्य था ज़िंदगी लंबी नहीं महान होनी चाहिए, शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, केबी मंसारे, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्ले, डा. एमएम कुरेशी, त्रिलोक चौधरी, ललीत चौरे, सुमेर सिंह कोठारे, एनके दवे, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, किरण लखोरे, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच सदस्यों व्दारा अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post