मुख्यमंत्री विवाह योजना में आस्था मंच द्वारा नव विवाहित कन्याओं को हार सेट भेंट किये
सिवनी मालवा । नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री विवाह योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर नंदरवाड़ा रोड में रखा गया इस कार्यक्रम में 24 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ बारात बस स्टैंड से प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर पहुंची राम जानकी मंदिर में सभी जोड़ों का पाणीग्रहण संस्कार गायत्री पद्धति से संपन्न किया गया।
इस अवसर पर आस्था मंच द्वारा सभी नव विवाहित कन्याओं को सुन्दर हार सेट भेंट दिये एवं सभी नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय खुशहाल जीवन की बधाई दी ।
इस अवसर पर आस्था मंच की नीरू राठी प्रीति गोयल सहित आस्था मंच की महिलाएं उपस्थित थी।
Tags:
समाचार
.jpg)
