नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया
इटारसी । नगर रक्षा समिति के पुनर्गठन एवं कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नगर की सुरक्षा व्यवस्था में जनसहभागिता को बढ़ावा देना एवं युवाओं को पुलिसिंग प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए SDOP श्री वीरेंद्र मिश्रा ने नगर रक्षा समिति के कार्य, अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने एवं समिति से जुड़कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री गौरव सिंह बुंदेला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने नगर रक्षा समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी के गठन एवं अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला तथा नगर की सुरक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आगे आने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को भविष्य में पुलिस सेवा एवं अनुशासनात्मक कार्यों के लिए उपयोगी प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।
.jpg)
