ad

न्यायाधीश श्री सूर्यपाल सिंह राठौर का विदाई समारोह आयोजित


 

न्यायाधीश श्री सूर्यपाल सिंह राठौर का विदाई समारोह आयोजित

 इटारसी । इटारसी  न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश श्री सूर्यपाल सिंह राठौर का स्थानांतरण इटारसी से इंदौर हो जाने पर अधिवक्ता संघ इटारसी द्वारा न्यायालय परिसर इटारसी स्थित अधिवक्ता संघ कक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर माननीय श्री राठौर साहब जी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र  प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम में इटारसी न्यायालय के न्यायाधीश श्री आदित्य रावत जी, माननीय न्यायाधीश श्रीमती अनीता खजुरिया मैडम जी, माननीय न्यायाधीश श्री सूर्यपाल सिंह जी राठौर साहब, न्यायाधीश  श्रीमती आयुषी गुप्ता मैडम, एवं न्यायाधीश श्रीमती प्राची कौरव मैडम, न्यायाधीश श्री यतिन अग्रवाल साहब, एवं संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, सह सचिव विजय दुबे ग्रंथपाल कंचन मेहरा कार्यकारिणी  सदस्य जे पी शुक्ला शासकीय अधिवक्ता  भूरे सिंह भदोरिया, जिनेंद्र जैन, राघवेंद्र पांडे, अनुराग चौरे, प्रवक्ता विनोद भावसार एवं संजय गुप्ता, सहित संघ के समस्त पदाधिकारी गण एवम संघ के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे।        कार्यक्रम का संचालन संतोष गुरियानी अधिवक्ता द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन दीपक जैन अधिवक्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम को सभी न्यायाधीश गण एवंसंघ के अध्यक्ष व सचिव द्वारा संबोधित किया गया सभी वक्ताओं द्वारा श्री राठौर साहब के साथ अपने पुरानी स्मृतियों को साझा किया गया । श्री राठौर साहब ने अपने विदाई समारोह उद्बोधन में अधिवक्ता संघ इटारसी के सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त कर इटारसी न्यायालय में पदस्थ के दौरान अपने अनुभव को साझा किया संघ के सभी सदस्यों द्वारा श्री राठौर साहब का सम्मान  किया गया ।

 विनोद भावसार एडवोकेट/ प्रवक्ता अधिवक्ता  संघ इटारसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post