संतूर वादन के साथ बच्चों ने सीखा मेडिटेशन
मंदसौर। स्पिक मैके द्वारा आयोजित विरासत श्रृंखला के पहले लेक्चर- डिमोन्स्ट्रेशन कार्यक्रम में बच्चों ने संतूर वादन के साथ मेडिटेशन भी सीखा जो एक अभिनव प्रयोग था।
वात्सल्य पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में ख्यात संतूर वादिका डॉ.वर्षा अग्रवाल के साथ पं.ललित महंत ने तबले पर जुगलबंदी करते हुए राग चारुकेशी में जोड़,आलाप और झाला बजाकर विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात चारुकेशी में ही विलम्बित गत ,मध्य गत, झपताल एवं द्रुतगत में सवाल -जवाब बजाकर समापन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं कलाकार द्वय के स्वागत से हुआ।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री सोनी ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । प्राचार्य श्री अविनाश श्रीवास्तव ने कलाकार द्वय एवं स्पिक मैके जिला समन्वयक श्रीमती चन्दा डांगी और कार्डिनेटर अजय डांगी का आभार व्यक्त किया।
विरासत श्रृंखला की अगला लेक -डेम आज सुबह साढ़े आठ बजे करणी इंटरनेशनल स्कूल एवं साढ़े ग्यारह बजे स्प्रिंग वुड स्कूल,नीमच में आयोजित होगी।
.jpg)
