विहिप मातृशक्ति ने सिंधी समाज की महिलाओं के मध्य सीता नवमी का कार्यकम किया आयोजित
त्याग,तपस्या एवं ममता की प्रतिमूर्ति शक्तिस्वरूपा सीता जी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने जनक नंदनी माता सीता जी के प्राकट्य दिवस सीता नवमी पर सिंधी कॉलोनी इटारसी के संत बाबा आसूदाराम आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम श्री राम दरबार के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
अतिथि के रूप में विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी उपस्थित रहे।
जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुष्य नक्षत्र में सीता जी का जन्म हुआ था। सीता जी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उनकी अलौकिकता व महिमा का उल्लेख उपनिषदों व वैदिक ग्रंथों में है।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया ने कहा कि माता सीता ने त्याग,धैर्य और संस्कारों से ऐसा कुटुंब आदर्श स्थापित किया, जहां प्रेम में शक्ति है और मर्यादा में संपूर्ण जीवन का सार निहित है। दोनों पुत्रों को दिए संस्कार आज भी हर परिवार के लिए पथ प्रदर्शक हैं।
मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने कहा कि सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य सभी समाज की महिलाओं को धर्म के प्रति जागरूक कर संगठन की रीति नीति से अवगत कराकर एकजुट करना है।
दुर्गावाहिनी संयोजिका डॉली सांकरिया ने सीता जी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
अंत में सिंधी समाज की महिलाओं ने भी सीता जी के जन्म के विषय की कथा बताकर सभी का स्वागत व आभार व्यक्त कर प्रसादी वितरित की।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी,सेवा प्रमुख चंद्रकला नागवंशी,मंजू बाथरी,रुक्मणि बामलिया,अनीता सोनी,मीना वालेचनी,गायत्री वालेचनी,जया वालेचनी,रोशनी खुरानी,कविता जगयाशी,सरिता नवलानी,सुशीला तेजवानी,रीना खुरानी,महिमा खुरानी एवं नंदा बिजलानी सहित अन्य मातृशक्ति बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
नर्मदापुरम
.jpg)
