ad

सिवनी मालवा में कांग्रेस की प्रेसवार्ता: किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा, झूठे मुकदमों का आरोप


 

सिवनी मालवा में कांग्रेस की प्रेसवार्ता: किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा, झूठे मुकदमों का आरोप

सिवनी मालवा ।  कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रेसवार्ता का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बल्लू रघुवंशी ने किया।

प्रवीण बल्लू रघुवंशी ने कहा कि किसान आज आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसे फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, वहीं खाद-बीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान किसान कांग्रेस शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष बंटी वर्मा और सिवनी मालवा किसान कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव ने भी अपनी बात रखते हुए किसानों को समय पर सिंचाई, समर्थन मूल्य और कर्ज राहत देने की आवश्यकता बताई।

नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल ने प्रेसवार्ता में कहा कि किसानों पर नरवाई जलाने के झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे जिले में सबसे अधिक एफआईआर सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई हैं, जो चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। जो लोग कांग्रेस से जुड़े हैं, वे सभी एकजुट हैं—चुनाव के समय भी साथ थे और वर्तमान में भी साथ हैं।

प्रेसवार्ता में मुकेश पटेल, दीपक दीक्षित, कल्लू रघुवंशी, सचिन पटेल और बसंत रघुवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post