ad

श्री राम राष्ट्र साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में बैसाखी पर्व एवं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई


 

श्री राम राष्ट्र साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में बैसाखी पर्व एवं अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

हे भारत के भाग्य विधाता तुमको है सत सत वंदन: राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती

पिलखुवा । श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में ऑनलाइन कवि सम्मेलन विधिवत संपन्न हुआ 

कार्यक्रम  के अध्यक्ष  वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती जी रहे 

एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर शेषपाल सिंह शेष जी रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल रही कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय बीना गोयल जी की सरस्वती वंदना से हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राम कुमारी एवं अरुणा पवार के द्वारा किया गया सभी कवि और कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की आमंत्रित रचनाकारों में भिन्न-भिन्न शहरों से अनेक रचनाकार उपस्थित हुए जिनमें आदरणीय हेमंत सक्सेना जी मेरठ, सरिका मेहता मेरठ, डॉक्टर शीशपाल सिंह शेष आगरा, राम कुमारी मेरठ रामस्वरूप मयूरेश मध्य प्रदेश सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर, गुलाब सिंह मेरठ,चुन्नी रस्तोगी मेरठ,श्रीमती बीना गोयल जी पिलखुवा उत्तर प्रदेश,दिलीप कुमार शर्मा मध्य प्रदेश,सुरेश कुमार सुलोदिया जी हरियाणा, श्रीमती सुशीला जांगड़ा जी हरियाणा,किरण अग्रवाल बॉम्बे, कुसुम कौशिक गौतम बुद्ध नगर,  सुरेंद्र खेड़ा मेरठ,अशोक उपा ध्याय मेरठ ,कुसुम लता गौर मेरठ, प्रेमचंद मेरठ बाल कवि हिमांक गोयल पिलखुवा,अरुणा पवार मेरठ उत्तर प्रदेश । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती " जी ने आमंत्रित सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post