ad

सद्भावना मंच सदस्यों ने कर्मवीर को लेकर मुख्यमंत्री को किए ईमेल


 

सद्भावना मंच सदस्यों ने कर्मवीर  को लेकर मुख्यमंत्री को किए ईमेल

खंडवा। सदभावना मंच कार्यालय में मंच सदस्यों ने खंडवा स्थित माखनलाल चतुर्वेदी कर्मवीर महाविद्यालय को शासन द्वारा बंद किए जाने के प्रयास के विरोध में मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा कुलपति विजय मोहन तिवारी भोपाल को सामूहिक रूप से ईमेल एवं ट्वीट किये गये। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस राष्ट्रीय कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्य मनीषी दादा माखन ने अग्रेजों के विरूद्ध जनता को जगाकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसी भारतीय आत्मा की कर्मभूमि में स्थापित महाविद्यालय को बंद कर अनेक कलम के सिपाहियों को निराश किया जा रहा है। इस वर्ष सिर्फ भोपाल एवं रीवा के लिए ही छात्रों से आवेदन मंगाए गए हैं। इस प्रकार धीरे-धीरे खंडवा के विद्यालय को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, सुरेन्द्र गीते, त्रिलोक चौधरी, डॉ एमएम कुरैशी, अजय मंडलोई, जीडी सराफ, सोनी वकील, नारायण फरकले, रजत सोहनी, धीरज नेगी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, ललीत चौरे, अशोक जैन, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि मंच सदस्यों ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री तथा कुलपति भोपाल को सामूहिक रूप से ईमेल एवं ट्वीट कर माखनलाल चतुर्वेदी कर्मवीर महाविद्यालय को बंद नहीं किए जाने का अनुरोध किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post