ad

कमेंटेटर शम्भू नाथ पांडेय को विशेष सम्मान, गुजरात के वित्त मंत्री ने किया सम्मानित



कमेंटेटर शम्भू नाथ पांडेय को विशेष सम्मान, गुजरात के वित्त मंत्री ने किया सम्मानित

अहमदाबाद/गांधीनगर : खेल जगत में अपनी प्रभावशाली आवाज़ और सटीक विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले सुप्रसिद्ध कमेंटेटर शम्भू नाथ पांडेय को एक गरिमामय समारोह में विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने शम्भू नाथ पांडेय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खेल कमेंट्री केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि खेल के रोमांच को जन-जन तक जीवंत रूप में पहुँचाने की कला है। वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में सकारात्मकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर चेतन शर्मा ने भी पांडेय की कमेंट्री शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में वह ऊर्जा और जीवंतता है, जो किसी भी मुकाबले को और अधिक रोचक बना देती है। उन्होंने पांडेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शम्भू नाथ पांडेय लंबे समय से क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में संचालन और अपनी विशिष्ट कमेंट्री शैली के लिए जाने जाते रहे हैं। यह खेल प्रतियोगिता उन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में मजबूती प्रदान करेगी, जो किसी कारणवश अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाते। उनके लिए यह प्रतियोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुई। समारोह में एसटीसीएल के अध्यक्ष डॉ. राजेश झा, उपाध्यक्ष रवि चिकारा, निदेशक मुकेश कुमार सिंह, निदेशक उत्तम भाई पटेल सहित खेल जगत की अनेक हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पांडेय को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को खेल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post