विहिप प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में जाने वाली मातृशक्तियों का हुआ सम्मान
शारीरिक,बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ लेंगी राष्ट्र निर्माण की शपथ बनेंगी आत्मनिर्भर
नर्मदापुरम जिले से मातृशक्ति बहनों की एक टोली 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने जा रहे प्रशिक्षण वर्ग में अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल गई है। सभी का सम्मान स्टेशन पर विहिप पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मातृशक्तियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति दायित्वबोध एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करने के उद्देश्य से मध्यभारत प्रांत का वर्ग भोपाल में आयोजित है।
नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी ने बताया कि इन तीन दिनों में सभी मातृशक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तलवार,भाला,दंड,बंदूक, जूडो,कराटे,योगा,प्राणायाम, पूजा पद्धति एवं धर्म रक्षा संस्कार के गुण आदि सिखाए जाते हैं।
विगत तीन वर्ष से वर्ग में समय देने वाली जिला संयोजिका तरुणा सोनी ने बताया कि बहनों को तीन दिन आत्मरक्षार्थ सभी चीजें सिखाकर परिपूर्ण बनाया जाता है। वहां रहने,खाने की उत्तम व्यवस्था के साथ शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से तरुणा सोनी,अर्चना सातपुते,चंद्रकला नागवंशी,मंजू बाथरी,रुक्मिणी मेहरा आदि बहनें उपस्थित रहीं।
.jpg)
