इटारसी में आदर्श चौरसिया महिला मंच द्वारा सामूहिक सुहागले का भव्य आयोजन
इटारसी। बैसाख माह के पावन अवसर पर आदर्श चौरसिया महिला मंच, इटारसी द्वारा समाज की महिलाओं के लिए एक भव्य एवं पारंपरिक सामूहिक सुहागले कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ईश्वर सभागृह मे लाल रंग के ड्रेस के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत किया।
कार्यक्रम मे आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय प्रभारी (महिला प्रकोष्ठ) डा. इंदु प्रदीप चौरसिया उपस्थित रहीं। । उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं को संगठित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, संस्कृति को सहेजने और एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों ,कथा पूजन के साथ सुहागले की रस्में निभाईं। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और अपनत्व का भाव देखने को मिला। महिलाओं ने गीत-संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के साथ कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंच की सक्रिय सदस्यों श्रीमती मंजुला चौरसिया,शशि जितेंद्र चौरसिया, गीता राजकुमार चौरसिया, चंदा दुर्गा चौरसिया, मधु दिनेश चौरसिया, सपना चौरसिया, निशा चौरसिया, स्वाति संतोष, सुशीला जी, अनिता विष्णु चौरसिया जी, गीता सिटू ,आस्था रुपल चौरसिया जी द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल परंपराओं को संजोने का माध्यम बना, बल्कि समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल भी साबित हुआ।
.jpg)
