सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन मध्य प्रदेश की बैठक 17 रविवार को भोपाल में
इटारसी । सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन मध्य प्रदेश की बैठक 17 मई 26 को रविवार को भोपाल में आयोजित की गई है उक्त आशय की जानकारी स्पीकर श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने दी।
...श्री साहू ने कहा कि उक्त बैठक में राजनीतिक भागीदारी हेतु कार्य योजना पर विचार, अन्य सामाजिक संगठनों को महासंगठन में शामिल करने हेतु चर्चा एवं महा संगठन की नियमावली, सह कार्य पद्धति बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही अन्य विषय जो तत्समय उत्पन्न होंगे उचित होने पर महासंगठन के समक्ष निर्णय हेतु रखे जाएंगे।
... श्री साहू ने कहा कि पूर्व से संबद्ध सभी सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों को अपने संगठन से 10 सदस्य जिसमें महिला सदस्य आवश्यक रूप से हो उपस्थित रहने हेतु एजेंडा जारी कर दिया है।
श्री साहू ने कहा कि लंबे समय से तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और संचालक मंडल के पद रिक्त है जो गंभीर विषय है।
.jpg)
