पुण्यतिथि पर समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य, आपदा अक्षय कोष में दिए 21 हजार रुपए
इटारसी। समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बुधवार को पं. हेमंत दुबे जमानी द्वारा पं. पुरुषोत्तम लाल दुबे वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से अपनी माताजी स्व. श्रीमती पुष्पा दुबे एवं पिताजी स्व. श्री पुरुषोत्तम दुबे की पुण्यतिथि पर कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया आपदा अक्षय कोष में 21 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने स्वर्गीय दंपत्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और समाजहित के कार्यों में सहयोग देना एक प्रेरणादायी पहल है, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान पं. संतोष दीवान, पं. संदीप तिवारी एवं पं. आलोक दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पं. हेमंत दुबे द्वारा किए गए इस सामाजिक सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया।
.jpg)
