ad

इंसानियत की मिसाल इटारसी में डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गहरे कुएं से सुरक्षित निकाली गई बिल्ली


 

इंसानियत की मिसाल इटारसी में डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गहरे कुएं से सुरक्षित निकाली गई बिल्ली

इटारसी । स्थानीय जयस्तंभ चोक स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बने एक गहरे कुएं में पिछले करीब दो महीने से फंसी एक बेजुबान बिल्ली के लिए बुधवार का दिन नई जिंदगी लेकर आया। शहर के जागरूक नागरिक भरत गायकवाड और उनकी टीम ने जीव-दया और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए बिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया।​दो महीने से भूखी-प्यासी फंसी थी बिल्ली ​जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित एक पुराने कुएं में काफी समय से एक बिल्ली फंसी हुई थी। राहगीर अक्सर उसकी आवाज सुनते थे, लेकिन गहरा कुआं होने के कारण किसी ने उसे बाहर निकालने का साहस नहीं दिखाया। जैसे ही इस बात की भनक सामाजिक कार्यकर्ता भरत गायकवाड को लगी, वे बिना समय गंवाए अपनी रेस्क्यू टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।

​बहादुर युवकों ने जोखिम उठाकर किया रेस्क्यू ​बिल्ली को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। कुएं की गहराई और अंधेरे के बीच टीम के तीन जांबाज युवक  सर्प मित्र हर्ष प्रजापति अमन प्रजापति वंश गुर्जर योगेश दुंदुभी और जितेंद्र पटेल के द्वारा रससे के सहारे नीचे उतरे। बिल्ली अत्यधिक डरी होने के कारण बार-बार हाथ से छूटकर छिपने का प्रयास कर रही थी। इसके बावजूद टीम ने धैर्य नहीं खोया और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेजुबान को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे सड़क पर छोड़ दिया गया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post