इटारसी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: देवास हादसे के बाद अवैध और लापरवाह पटाखा दुकानों पर कसा शिकंजा
इटारसी। मध्य प्रदेश के देवास में हुए हालिया पटाखा हादसे से सबक लेते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में आज इटारसी में तहसीलदार सतीश साहनी और थाना प्रभारी (TI) गौरव बुंदेला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गुरुद्वारे के पास संचालित एक पटाखा दुकान पर औचक छापा मारा। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
जांच के दौरान टीम को दुकान पर निम्नलिखित बड़ी कमियां मिलीं-
नाबालिग के हाथ में कमान: दुकान का संचालन एक नाबालिग द्वारा किया जा रहा था, जो सुरक्षा और नियमों के लिहाज से बेहद गंभीर लापरवाही है।
एक्सपायर अग्निशमन यंत्र: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दुकान में रखे गए फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) एक्सपायर हो चुके थे, यानी किसी अप्रिय घटना के वक्त वे बेकार साबित होते।
.jpg)
