ad

वार्ड 26 के आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व माहवारी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


 

वार्ड 26 के आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व माहवारी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इटारसी । विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर इटारसी नगर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

यह कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल इटारसी की अधीक्षक  के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उमंग काउंसलर त्रिलोक मनवारे, CDPO प्रभारी दीप्ति शर्मा , सेक्टर सुपरवाइजर राखी मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उमंग काउंसलर त्रिलोक मनवारे द्वारा किशोरियों को बताया गया कि माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े भ्रम एवं संकोच को दूर करना आवश्यक है। साथ ही स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

CDPO प्रभारी दीप्ति शर्मा  ने किशोरियों को नियमित रूप से स्वच्छ सैनिटरी पैड के उपयोग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं अन्य बालिकाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा माहवारी स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु वार्ड में जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली के माध्यम से माहवारी स्वच्छता से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाए गए।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items