ad

भारतीय जैन मिलन ने 61वाँ स्थापना दिवस मनाया : जिला अस्पताल में मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया


 

भारतीय जैन मिलन ने 61वाँ स्थापना दिवस मनाया : जिला अस्पताल में मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया

झाँसी। भारतीय जैन मिलन के 61वें  स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र क्रमांक -13 की महिला एवं पुरुष शाखा ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय झाँसी में भर्ती मरीजों को ग्लूकोस, ओ आर एस का घोल, बिस्कुट एवं स्वल्पाहार वितरित किया। भारतीय जैन मिलन की झांसी संस्था ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिनर्वा चौराहे पर स्थित जिला अस्पताल के मरीजों का हालचाल जाना एवं खाद सामग्री वितरित की। इस मौके पर प्रदीप जैन विश्व परिवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेंद्र मोदी, क्षेत्रीय महामंत्री सुबोध जैन, शाखा अध्यक्ष आईएफएस वी के जैन, सचिव सीए दीपक जैन, कोषाध्यक्ष नीलेश मोदी, सिद्धार्थ जैन, सुभाष जैन सत्यराज, डॉ. विनय जैन, वीरांगना अनीता जैन, कमल जैन, नीतू जैन, शोभना जैन, सीमा जैन आदि मौजूद रहे। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया जैन मिलन के 61 वें स्थापना दिवस पर रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना ललितपुर के नेतृत्व में ललितपुर के पनारी स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम में सामूहिक रूप से सभी पुरुष/महिला शाखाओं द्वारा फल आदि का वितरण किया जायेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post