ad

महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण ने मनाया भारतीय जैन मिलन का 61 वाँ स्थापना दिवस


 

महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण ने मनाया भारतीय जैन मिलन का 61 वाँ स्थापना दिवस

 झांसी! भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला जैन मिलन विद्यापूर्ण ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना अनीता चक्रेश जैन एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेंद्र मोदी के नेतृत्व में कुष्ठाश्रम आश्रम में महिलाओं को नवीन साड़ियां वितरित की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष वीरांगना सीमा जैन, चक्रेश जैन, नीतू मोदी, शोभना जैन सहित अनेक सदस्याओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीर सुबोध जैन ने किया। शाखा मंत्री वीरा आशा जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं महिला जैन मिलन आदर्श ने भीषण गर्मी को देखकर असहाय जैन बुजुर्ग महिला कमला देवी जैन के घर पर जाकर एक पंखा दिया  तथा सहयोग राशि ₹1000/- भी प्रदान की, आदर्श शाखा द्वारा हर महीने इनके घर पर मासिक खाद्य सामग्री का भी सहयोग काफ़ी लंबे समय से किया जा रहा है। जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय तालबेहट शाखा के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post