ad

मुस्कान बालिका गृह एवं शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ


 

मुस्कान बालिका गृह एवं शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

इटारसी । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल द्वारा मुस्कान बालिका गृह एवं शक्ति सदन में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चौधरी एवं डॉ. मनीष श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं और बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जानकारी दी।

इस अवसर पर अधिकारी दीप्ति शुक्ला भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक सुझाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मुस्कान संस्था की ओर से अंशिका सिंह ने अस्पताल परिवार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने चिकित्सकों एवं विभागीय अधिकारियों के सहयोग की सराहना की ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post