ad

हिंदू धर्म रक्षा की शपथ के साथ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ हुआ


 

हिंदू धर्म रक्षा की शपथ के साथ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ हुआ

इटारसी । हिंदू राष्ट्र एवं अखंड भारत बनने के संकल्प को सकाकार करने हेतु राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का मध्य प्रदेश कार्यालय, शिवराजपुरी कॉलोनी पुरानी इटारसी में प्रारंभ हुआ।  कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी पं मनोहर तिवारी द्वारा लाल फीता काटकर किया। विशिष्ठअतिथि पं सुजीत तिवारी ने माँ सरस्वती एवं भारत माता का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा मातृ शक्ति डॉ शशी प्रभा वर्मा की जयंती पर उनकी शक्ति की मूर्ति  पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटराइज्ड कार्यालय का उद्घाटन होने से संगठन के सदस्यों को निशुल्क ऑनलाइन सदस्यता लेना प्रारंभ होगा। इस कार्यालय का लाभ सर्व हिंदू समाज के द्वारा किया जा सकेगा जिसमें वह अपनी समस्याओं के निराकरण एवं हिंदू जागरण को आगे बढ़ा सकेंगे। आगामी 10 मई विश्व मातृ दिवस पर संगठन विस्तार के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारीयों की नियुक्तियाँ की जावेगी। इस दौरान कार्यक्रम में हिंदू धर्म रक्षा की सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ सिद्धार्थ वर्मा, देवेंद्र कुमार चौरे, मदन मोहन वर्मा, अधिवक्ता आनंद पटेल, डॉ संदीप मालवीय, डॉ सत्यम चौरे, सागर मालवीय, राकेश सावल्ले, मयंक रैकवार, राजेश बेलवंशी, लाखन रुहेला, संदीप बहरैय्या, रामदुलारे सराठे, सोनू मांडवी सुयश कुशवाहा, केशव यादव, प्रियांशु पटेल, विकेश साहू, गुंजन यादव, नैतिक बेलवंशी,  मनमोहन कुशवाहा, पंकज रुहेला, गौरव रैकवार, आदेश सोनी एवं मातृ शक्ति से अंकिता  चौधरी, सरिता पटेल, अलका राजपूत, कंचना खण्डारे, रुचि गुप्ता, अंजली चौरे, नीता रैकवार, रीना चौहान, साक्षी साहू, अर्चना बहरैय्या, प्रीति कंठेले, नंदनी यादव, सपना दहिया, तनुष्का इनवाती, दीपिका चौहान, रंजीता उइके शामिल रहें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post