ad

बाणगंगा बस्ती के अंडर प्रिविलेज बच्चों की क्राफ्ट कार्यशाला आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किए गए


 

बाणगंगा बस्ती के अंडर प्रिविलेज बच्चों की क्राफ्ट कार्यशाला आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किए गए

भोपाल ।।बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र द्वारा अंडर प्रिविलेज बच्चों के लिए तीन दिवसीय क्राफ्ट कार्यशाला 09 मई 2026  से 11 मई 2026 तक आयोजित की गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा की अध्यक्षता, कविता सिरोले के मुख्य आथित्य, डॉक्टर रेखा नायक के सारस्वत आतिथ्य और विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र की उपस्थिति में शोध केंद्र में संपन्न हुआ। 

अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए सुरेश पटवा ने कहा कि बच्चों को तन, मन और मस्तिष्क से सुंदर रहना चाहिए। जब मन में ईर्ष्या द्वेष कपट के भाव नहीं आते तब ही मस्तिष्क भी सुंदर रहता है। यही सुंदरता जीवन को सुंदर बनाती है। इस अवसर पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, कविता सिरोले और रेखा नायक ने बच्चों की संबोधित किया। श्रीमती सुधा दुबे ने कार्यक्रम का सुचारू संचालन कर बच्चों को व्यवस्थित करने में अथक परिश्रम किया। 

तीन दिवसीय क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन में महेश सक्सेना, पद्मा सक्सेना, सुधा दुबे, श्यामा गुप्ता, मृदुल त्यागी, तन मन धन से समर्पित भाव से किया। सरस्वती वंदना के साथ भोज शाला की आजादी की सभी बच्चों ने खुशी जताई। 

समारोह में प्रथम पुरस्कार – मंशा प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार - मुस्कान अली। तृतीय पुरस्कार – माहिरा ख़ान, सांत्वना  पुरस्कार - अनु साकेत को प्रदान किए गए। 

रेखा तिवारी ने सहयोग किया। बच्चों में कविता सुनाईं, अपनी टीचर की नकल उतारी, माता पिता की नकल उतार विभिन्न  मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

महेश सक्सेना 

अध्यक्ष 

बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post