काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी में हुआ श्री शिवेश्वर पाण्डेय देहरादूनी का सम्मान
काशी । शनिवारिय गोष्ठी अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ हुई जिसमें सम्पादक व वरिष्ठ रचनकार श्री शिवेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई।मुख्य अतिथि श्री विजय आनंद, डा. छोटे लाल मनमीत विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना डा. छोटे लाल मनमीत ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, डा. छोटे लाल मनमीत, वहिद इकबाल बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, नाथ सोनांचली, मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, आशिक बनारसी, अकरम रेवसई, जमाल बनारसी, विजय आनंद, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, शिवेश्वर पाण्डेय, मोहकम बनारसी, गणेश सिंह प्रहरी, बिमल बिहारी,फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए अतिथि का सम्मान किया गया तथा उन्होंने सभी उपस्थित कवियों को प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया। सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक शमां बाध दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
.jpg)
