ad

अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया


 

अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया

इटारसी । नगर में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन डिवाइन बैलनेस  सेंटर भोपाल के द्वारा फिटनेस इंडिया के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्थानीय ईश्वर रेस्टोरेंट परिसर में रखा गया । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे भी पहुंचे और उन्होंने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई । निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद मनीषा अग्रवाल की मौजूदगी में शिविर में लगभग 40 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई । शिविर में मौजूद मशीनों के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य की जांच संस्था के द्वारा की गई इसके साथी शिविर में उपस्थित डिवाइन सेंटर के चिकित्सकों के द्वारा शिविर में आए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए गए । शिविर में परमिता परमार , डॉ अनीता गंजू एवं नितेश परमार के द्वारा शिविर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई ।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष मनीषा आशुतोष अग्रवाल एवं शिल्पा मनीष अग्रवाल रेखा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल मीना अग्रवाल अंजलि अग्रवाल पूनम सूरज सिंह सोलंकी नम्रता हितेश साहू उपस्थित थे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post