ad

कृषि उपज मण्डी इटारसी में हुआ वॉटर कूलर का लोकार्पण


 

कृषि उपज मण्डी इटारसी में हुआ वॉटर कूलर का लोकार्पण

इटारसी । कृषि उपज मण्डी समिति इटारसी के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों की प्रतिनिधि संस्था दी ग्रेन मर्चेंट एवं न्यू ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के संयुक्त सौजन्य से ब्लू स्टार कंपनी का 300 लिटर प्रति घंटे की क्षमता का वॉटर कूलर का लोकार्पण वरिष्ठ व्यापारी सुरेश ओसवाल, संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल कक्का, नवीन शर्मा एवं मण्डी सचिव प्रशांत पाण्डेय के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम मंदिर पुरोहित पं. नरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार से वॉटर कूलर मशीन का पूजन कराया, उपस्थितजनों ने लाल फीता काटकर वॉटर कूलर को जनहित में समर्पित किया। इस शुभ अवसर पर संस्था द्वारा समस्त उपस्थित कृषकों, व्यापारियों, कर्मचारियों, हम्माल-तुलावटियों को आईसक्रीम का वितरण किया गया। 

इस अवसर कृषि उपज मंडी सचिव प्रशांत पांडे सुरेश ओसवाल रमेश चांडक अनिल राठी, हिमांशु बाबू अग्रवाल संतोष ओसवाल, प्रदीप अग्रवाल, भगवानदास मालवीय, आशीष दुबे, प्रदीप साहू, कमल मित्तल विनीत राठी हितेष अग्रवाल, अजय खन्ना शैलेश अग्रवाल योगेश वर्मा, राकेश ओसवाल, माँगीलाल मालपानी, दीपांशु अग्रवाल चुटई महाराज,शैलेष ओसवाल, दीपक अग्रवाल श्रीराम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, संजय अग्रवाल आस्था, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में मण्डी कर्मचारी, कृषक, हम्माल-तुलावटी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post