ad

मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान एवं मातृत्व दिवस पर माताओं का सम्मान हुआ


 

मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान एवं मातृत्व दिवस पर माताओं का सम्मान हुआ

इटारसी । स्थानीय पत्रकार भवन मे आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह” एवं “मातृत्व दिवस” का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं कुमारी शिवांशी अतुल चौरसिया, प्रिशा आशीष  चौरसिया  , राजुल चौरसिया,लक्की चौरसिया  को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा मातृत्व दिवस के अवसर पर माताओं का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  महिला पत्रकार  व बचपन प्ले स्कूल की संचालिका सुश्री मंजु ठाकुर जी ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशेष अतिथि पत्रकार संघ के अध्यक्ष, अशासकीय स्कूल समिति के अध्यक्ष माननीय श्री शिव भारद्वाज जी ने आयोजन की सराहना करते हुये बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना कर मातृत्व दिवस की शुभकामनाये दी। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी डा इंदु प्रदीप चौरसिया जी ने  कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। साथ ही मातृत्व दिवस पर माताओं के त्याग, प्रेम और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया गया।

इस अवसर पर मंच की महिलाओं ने सभी सम्मानित माताओं को पुष्प माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पत्रकार व अशासकीय शाला समिति के अध्यक्ष श्री शिव कुमार भारद्वाज की गरिमापूर्ण उपस्थिति  के साथ साथ वरिष्ठ महिलाएँ, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। 

आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी की मंजुला चौरसिया, मधु दिनेश चौरसिया, अनीता विष्णु चौरसिया, गीता राजकुमार चौरसिया, शशि जितेंद्र चौरसिया, चंदा दुर्गा चौरसिया,सपना चौरसिया,सुशीला जी, गीता सीटु चौरसिया, आस्था  चौरसिया उपस्थित  रही। अंत में मंच की ओर से  अतिथियों स्मृति चिन्ह भेंट की गया एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन का शानदार  मंच संचालन श्रीमती सुधा चौरसिया द्वारा  किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post