टेलिस्कोप से दिखा चांद का अदभुद खगोलीय नज़ारा दिखा - सारिका घारू
नर्मदापुरम । मंगलवार की शाम पश्चिम आकाश में सूर्यास्त के बाद चांद का अदभुद खगोलीय नज़ारा दिखाई दिया, हंसियाकार भाग तो तेज चमक रहा था, लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चंद्रमा भी दिखाई दे रहा था l इस खगोलीय घटना के बारे में बताते हुये नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता हैं ।
इस घटना में चंद्रमा का अप्रकाशित भाग भी दिखाई दिया जिससे पूरे गोलाकार दिखने का आभास हो रहा था l इस समय चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3 लाख 61 हज़ार 41 किमी दूर था l इस खगोलीय घटना के समय सूरज की रोशनी पृथ्वी की सतह से परावर्तित हो रही थी और चंद्रमा के अंधेरे वाले भाग को रोशन कर रही थी लिए नज़ारा लगभग रात 9 बजकर 45 मिनिट तक दिखाई दिया ।
Tags:
समाचार
.jpg)
