संगठन ने स्टेट बैंक में समस्याओं के समाधान होने पर धन्यवाद पत्र सौंपा
इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के अवकाश पर रहने के चलते लेखापाल विभा गौर से भेंट कर संगठन की चार समस्याओं के समाधान होने पर धन्यवाद पत्र सौंपा।।
शिक्षक कल्याण संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया कि संगठन के द्वारा 23 अप्रैल 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य गेट एवं एटीएम केंद्र पर रेलिंग नहीं लगे होने से बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए रेलिंग लगाने की मांग की थी। बैंक में पासबुकों में प्रविष्टि के लिए नई मशीनें लगाने की मांग की थी। पासबुक में प्रविष्टि के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग की थी। पासबुक भरने पर तुरंत नई पासबुक देने की मांग की थी। जिनकी मुख्य शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार द्वारा समाधान किए जाने पर संगठन ने धन्यवाद एवं आभार पत्र सौंपा एवं मांग रखी की हर माह की 1 से 10 तारीख के मध्य राशि भुगतान के दो काउंटर खोल जावें।
प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार दुबे, अखिलेश दुबे, अशोक मालवी, ओमप्रकाश पटेल, शकुंतला आचार्य,एसआर पटेल, ओपी तिवारी, घनश्याम शर्मा,भगवती प्रसाद चौरे,आनंद दीवान, चन्द्रकांत, शर्मा, सदन मालवीय,राजेंद्र चौरे आदि रहे।
.jpg)
