ad

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 199 वीं गोष्ठी सम्पन्न


 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 199 वीं गोष्ठी सम्पन्न

वाराणसी ।  शनिवारिय गोष्ठी अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ हुई जिसकी अध्यक्षता श्री अब्दुल मजीर कुरैशी  ने किया।मुख्य अतिथि श्री विमल बिहारी विशिष्ट अतिथि नाशाद वाराणसी रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

 इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। 

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी,विजय आनंद, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, अमरनाथ जी,राकेश  प्रसाद दूबे, नाशाद वाराणसी, अब्दुल मनीर कुरैशी,प्रदीप कुमार, बिमल बिहारी,फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह इत्यादि रहे। 

आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक शमां बाध दिया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष, 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post