महाप्रभु के जयकारों से गूंजी नवापारा नगरी; कंसारी समाज के संयोजन में त्योहार के उल्लास के साथ संपन्न हुआ 77वां मूर्ति स्थापना उत्सव
नवापारा-राजिम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में जीवंत झांकियों व सांस्कृतिक कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियाँ
नवापारा-राजिम (छ.ग.), 19 जून 2026 रिपोर्ट: सरोज कंसारी।
"सत्यं शिवं सुंदरम" के दिव्य उद्घोष के संग आज धर्मनगरी में श्री सत्यनारायण महाप्रभु का 77वां मूर्ति स्थापना दिवस बेजोड़ श्रद्धा व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नगर कंसारी समाज व श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा से संकीर्तन मंडली प्रमुख आकर्षण रहा। प्रातः 4:00 बजे श्री सूर्योदय व सत्यनारायण मानस मंडली के भजनों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हुआ। प्रातः 9:00 बजे प्रभु का पंचामृत स्नान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन संपन्न हुआ। प्रातः 11:00 बजे भगवान सत्यनारायण का अत्यंत आकर्षक और भव्य दिव्य श्रृंगार किया गया। भव्य शोभायात्रा ! दोपहर 12:30 बजे मंदिर परिसर से जीवंत झांकियों, लोक कलाकारों व पारंपरिक भजन मंडलियों के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाला गया।
*सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर:* यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, वरन् पारंपरिक रूप से धातु शिल्प (कांसा-तांबा) कला से जुड़े गौरवशाली कंसारी समाज की सांस्कृतिक एकजुटता, सामुदायिक सौहार्द व 77 वर्षों की जीवंत परंपरा का अनोखा प्रतीक है।
.jpg)
