ad

एम्स स्थित करुणेश्वरी सेवा केंद्र के 8 वर्ष पूर्ण : गुरुदेव श्री शांडिल्य महाराज ने किया भोजन वितरण


 

एम्स स्थित करुणेश्वरी सेवा केंद्र के 8 वर्ष पूर्ण : गुरुदेव श्री शांडिल्य महाराज ने किया भोजन वितरण

भोपाल। एम्स भोपाल परिसर में संचालित करुणेश्वरी सेवा केंद्र के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करूणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने परिवार सहित विश्रामालय पहुंचकर मरीजों के परिजनों के बीच भोजन वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों को याद करते हुए बताया गया कि करुणाधाम का यह विश्रामालय लगभग 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित है। यहां मरीजों के परिजनों के लिए रहने एवं दिन में तीन समय भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

उल्लेखनीय है कि अब तक  "22 लाख 49 हजार 919" लोग इस सेवा का निःशुल्क लाभ प्राप्त कर चुके हैं। सेवा केंद्र लगातार जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनकर कार्य कर रहा है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post