ad

मुस्कान बालिका गृह में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित


 

मुस्कान बालिका गृह में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

इटारसी । मुस्कान बालिका गृह में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती अनीता खजुरिया ने उपस्थित होकर बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानूनों एवं शिक्षा के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं शिक्षित जीवन प्राप्त करने का अधिकार है तथा बाल श्रम के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों को जागरूक होकर कार्य करना चाहिए।

अंत में मुस्कान बालिका गृह की अधीक्षक श्रीमती सुरेखा धाकड़ ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनके अधिकारों की जानकारी एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं तहसील विधिक सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न विधिक एवं सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post