नीट की परीक्षा : छात्र अपनी परीक्षा तैयारी पर ध्यान दें
नीट की परीक्षा इक्कीस जून को दोबारा होने वाली है । पिछली बार यह परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द हो गई थी । जिससे हमारे युवा छात्र बहुत परेशान और दबाव में आ गए । बताया जाता है की परीक्षा में लगभग दो लाख कर्मचारी लगे हुए हैं । कोई भी अखिल भारतीय परीक्षा हो उसको करवाने के लिए पूरे देश में लगभग दो से तीन लाख कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक हो जाता है। और इस देश में दस कर्मचारी तो ईमानदार नहीं ढूंढे जा सकते । तो तीन लाख ईमानदार कर्मचारी कैसे मिलेंगे। इस प्रश्न का उत्तर अकेली सरकार नहीं खोज सकती । हमें नागरिकों को समाज को खुद ही खोजना होगा । हमारे देश की पीढ़ियों के खून में भ्रष्टाचार समा गया है । और इस भ्रष्टाचार के चलते इस तरह की परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं । जिस परीक्षा में जितने अधिक कर्मचारियों का सहयोग होगा, उस परीक्षा के पेपर लीक होने की उतनी ही अधिक संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि परीक्षाओं के पेपर पहले भी लीक होते थे । पर उस समय तक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक ,व्हाट्सएप जैसे साधन नहीं थे । इसलिए हल्ला नही मचता था। जिनके द्वारा एक मिनट के अंदर कोई भी सूचना पूरे देश में ,विश्व में फैलाई जा सकती है । पेपर को लीक होने से रोकने के लिए सुरक्षा कदम के रूप में सरकार ने टेलीग्राम को बैन किया है । पर एक टेलीग्राम के बैन होने से क्या होगा ? टेलीग्राम के अतिरिक्त भी तो सोशल मीडिया के अनेक रूप हैं । सरकार को चाहिए की फेसबुक ,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स टेलीग्राम और अन्य सभी सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दे । आश्चर्य की बात यह है कि पेपर लीक पर हल्ला मचाने वाले टेलीग्राम बैन पर न्यायालय पहुंच गए हैं । इससे इनका दोगला चरित्र उजागर होता है ।
जब नीट की परीक्षा छात्रों के सर पर है ऐसे समय में कुछ विपक्षी नेता छात्रों को सड़कों पर उतरने और सरकार का विरोध करने के लिए उकसा रहे हैं। यह नेता इन मासूम छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना चाहते हैं। ऐसे में जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह सब भूलकर परीक्षा में असफल हो जायेंगे। छात्रों को और जनता को भी ऐसे विपक्षी नेताओं की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए । उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी और अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। उम्मीद करें कि यह परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाएगी ।
- इंजी. कवि अतिवीर जैन * पराग *
पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय
मोबाइल 94569 66722 what's up
232/1डी,शिवलोक ,
कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001
.jpg)
