गीतकार संजय पांडेय 'गौहर' कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान से विभूषित
बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप 'कुमुद' स्मृति- सम्मान समिति के तत्वावधान में स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कुमुद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ.तूलिका सक्सेना रहीं। विशिष्ट अतिथिगण नवगीतकार रमेश गौतम एवं भारतेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की।संचालन डॉ. मुकेश 'मीत' ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे एवं कुमुद जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ, वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने और स्वागत गीत उमेश चंद्र गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीलीभीत से पधारे प्रख्यात गीतकार संजय पांडेय 'गौहर' को कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान एवं प्रो.(डॉ.) तुलिका सक्सेना को कुमुद स्मृति- सम्मान प्रदान किया गया सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह संस्था- संरक्षक डॉ.महेश मधुकर, अध्यक्ष डॉ.अखिलेश कुमार गुप्ता एवं संस्थापक/ सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में कवियों एवं समाजसेवियों ने कुमुद जी के साथ जुड़े अपने संस्मरण सुनाकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कवि सम्मेलन में नगर एवं बाहर से पधारे कवियों ने अपने सरस काव्य पाठ से कार्यक्रम में देर शाम तक समां बाँधे रखा।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता, संरक्षक डॉ महेश मधुकर, सचिव उपमेद्र सक्सेना एडवोकेट, भारतेंद्र सिंह, दीपक मुखर्जी दीप, इंद्रदेव त्रिवेदी, शंकर स्वरूप सक्सेना, डी.प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा, कुलदीप वर्मा, अशोक उप्रेती, नीलिमा रावत,डॉ मिथिलेश राकेश, उमेश चंद्र गुप्ता, भूपेंद्र नाथ वर्मा, गणेश पथिक, डॉ दीपंकर गुप्त, राम कुमार कोली, अभय सक्सेना, दीपांशी सक्सेना, प्रीती सक्सेना, पूनम सक्सेना, इशिका सिंघानिया, डॉ रजनीश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, कमलकांत तिवारी, उमेश अद्भुत एवं अभिषेक अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
सचिव
मोबा.- 9837 944187
.jpg)
