भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा के तत्वावधान में विराट कार्यशाला का आयोजन किया गया
अयोध्या । भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा द्वारा शाखा कार्यशाला का आयोजन 15 जून को फूड वेली रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ किया गया ।प्रांतीय महासचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल , प्रांतीय वित्त सचिव श्री प्रवेश गुप्ता , प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सतीश गोयल की उपस्थिति रही।
इसमें परिषद की गतिविधियों और शाखा संचालन नियम विनियम आदि की पूर्ण जानकारी दी गई। प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने हमें शाखा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी ।अध्यक्ष ,सचिव के कार्य समझाते हुए प्रेरित किया। मुक्तक अग्रवाल ने सभी के दायित्वों को अच्छी तरह से समझाया और महिलाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। प्रांतीय वित्त सचिव प्रवेश चंद गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के और पर्यावरण से जुड़ी सारी जानकारी दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष सतीश गोयल ने सभी गतिविधि संयोजकों को उनके कार्यों को बहुत अच्छे से विस्तार पूर्वक समझाया। प्रांतीय अधिकारियों को तिलक कर पटका पहनाकर और गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया गया। प्रांतीय सम्मानित अधिकारियों का हमें आगे बढ़ाने के लिए शाखा कार्यशाला में बहुत ही अच्छा योगदान रहा ।हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी ने अपने प्रश्न अपने मन के विचार उनके सामने रखें। और सभी अधिकारियों ने बहुत ही अच्छे से हम सभी को उन विचारों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया ।और हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।मंच का सुंदर संचालन संस्था की मार्गदर्शक बीना गोयल ने किया ।मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल जी ने प्रांत से पधारे सभी पदाधिकारियों का अपने सुंदर मुक्तकों से स्वागत व अभिनंदन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।अध्यक्ष शशि गुप्ता ,सचिव हिमानी बंसल ,कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल , महिला सहभागिता शालू बंसल , हम सभी की देखरेख में यह कार्यशाला का संपूर्ण व्यवस्था रही। हमारी पूरी टीम ने हमें बहुत अच्छा सहयोग किया । बहुत ही अच्छे विचार ,प्रसन्नता और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यशाला को विराम दिया गया।अंत में मार्गदर्शक बीना गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
.jpg)
