अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर युवा आयाम-युवाम सेवा भारती जिला-नर्मदा पुरम नें नागरिकों को योगाभ्यास करवाकर स्वस्थ भारत-निरोगी भारत बनाने का संकल्प दिलाया
इटारसी । 21-जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ भारत - निरोगी भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु युवा आयाम-युवाम सेवा भारती, जिला-नर्मदा पुरम द्वारा संगठन के बैनर तले शहर की एलकेजी-ग्रेंड एवेंन्यू कॉलोनी, सूरजगंज, इटारसी उद्यान परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा संगीत की धुन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक श्री आशीष भदौरिया सर ( मासाब ) नें बताया कि-योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमारे मन को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है, वर्तमान समय में योग ही स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बन सकता है, और यह भी बताया कि- 21-जून उत्तरी गोलार्ध का वर्ष का सबसे लंबा दिन ( Summer सोलस्टिस ) होता है, जिसका योग और भारतीय परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का, स्वस्थ एवं निरोगी भारत बनाने का संकल्प लिया _
इस अवसर पर युवाम सेवा भारती के जिला संयोजक श्री आशीष भदोरिया ( मासाब ), इटारसी नगर सह-संयोजक श्री रंजीत परदेशी ( शिक्षक ), श्री राकेश मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी श्री मयूर मालवीय, श्री सिद्धार्थ आर्य, श्री राहुल बैनर्जी, पटवा जी, श्याम मासाब, आदर्श शर्मा, जयंती रॉय, डॉली रंजीत परदेशी, खुशी, सहित अनेक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
— जारीकर्ता —
मयूर मालवीय
जिला मीडिया प्रभारी
युवाम सेवा भारती, जिला नर्मदापुरम
9617249387
.jpg)
.jpg)