ad

किसान कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया


 

किसान कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया

मेरठ केंट । विश्व योग दिवस के अवसर पर किसान कन्या इंटर कॉलेज, कंकरखेड़ा में योग दिवस मनाया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अंबेडकर शाखा , शिव लोक के स्वयंसेवक और किसान कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । योग दिवस के क्रम में श्री अखिलेश जी ने सूर्य नमस्कार करवाया । योगासन कौशल जी ने , प्राणायाम श्रीमती योजना जी ने कराया । अतिवीर जैन , बृजेश जी ने ध्यान मंत्र करवाए । मुख्य अतिथि किसान कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सरला ने कहा कि सिर्फ व्यायाम करना ही योग नहीं है । वरन शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक तीनों का मिलन ही योग है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अश्वनी जी अखिलेश जी बृजेश जी का योगदान रहा। 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post